पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत सिलधरा के मजरा पुतरियन पटी के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देते हुए सड़क निर्माण कराए जाने की मांग

लोकेशन=पन्ना। मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

ग्राम पंचायत सिलधरा के मजरा पुतरियन पटी के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देते हुए सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की ग्रामीण द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो जाने के बावजूद आज दिनांक तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कीचड़ से जाना पड़ता है बरसात के चार माह में कोई भी वाहन बस्ती तक नहीं पहुंच पाता है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई बार जनप्रतिनिधियों को सड़क की समस्या से अवगत कराया गया लेकिन मजाल क्या सड़क बन जाए। ग्राम वासियों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है ग्राम पंचायत की सरपंच ज्योति राजेश यादव ने बताया कि आवेदन विधायक महोदय को दिया गया और विधायक जी से आग्रह भी किया गया विधायक जी के द्वारा जिला पंचायत को पत्र लिख दिया गया लेकिन आज दिनांक तक उस चिट्ठी का कोई जवाब नहीं आया है ग्राम वासियों का कहना है कि बरसात में गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती है अगर किसी मरीज को कही बाहर ले जाना पड़े तो उसे रोड तक चारपाई में लाना पड़ता है ऐसी स्थिति को देखते हुए जहां देश में रोड का जाल बुन रहा हो और यह गांव रोड विहीन हो यह चिंताजनक बात है

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button