नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तेंदुए ने गाय के बछड़े को बनाया अपना शिकार किसानों में दहशत

लोकेशन,, चीता खेड़ा

 चीताखेड़ा -4 मार्च। चीताखेड़ा – नायनखेडी मार्ग पर स्थित किसान के खेत पर बंधा दो वर्षीय गाय के बछड़े को 3 व 4 मार्च की मध्य रात्रि को जंगली जानवर तेंदुए ने बनाया अपना शिकार। वनविभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर बनाया पंचनामा। दिखें तेंदुएं के पद चिन्ह, किसानों में दहशत।

   उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा निवासी कृषक पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली के खेत पर हमेशा की तरह गाय और बछड़े बंधें हुए थे। कि 3 व 4 मार्च की मध्य रात्रि को जंगली जानवर तेंदुए ने गाय के सामने ही बछड़े पर हमला कर शिकार बना लिया। घटना की सुचना किसान ने वनविभाग को दी,जिस पर वनरक्षक ईश्वर चौहान ने मौका-मुआयना कर मौके का पंचनामा बनाया। खेत में तेंदुएं के पद चिन्ह देखें गए। किसान रतनलाल माली का कहना है कि घटना की मध्य रात्रि एक बजे तक अफीम की फसल की निगरानी कर रहे थे बाद में घर चले गए। रात्रि एक बजे से प्रातः 5 बजे के मध्य तेंदुए ने बछड़े को शिकार बनाया है। जब प्रातः 5 बजे खेत पर पहुंचे तो देखा बछड़े का पिछला हिस्सा किसी जंगली जानवर द्वारा खाया हुआ दिखा। सूचना वनविभाग को दी। सूचना पर वनरक्षक पहुंचे इधर-उधर देखने पर पद चिन्ह दिखें जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि जो पद चिन्ह दिखें तेंदुएं के ही हैं।

    वर्तमान में अफीम फसलों में जोड़ों की लुनी चिरनी का कार्य पूरे योवन पर चल रहा है,ऐसी स्थिति में किसान अफीम फसलों की निगरानी हेतु खेतों पर ही रतजगा कर रहे हैं। ऐसे में तेंदुएं के इस कारनामे से किसानों में दहशत का माहौल है।

ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली,,

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button