आज दिनाँक *25 फरवरी 2025* दिन मंगलवार को केवलारी विधायक *ठा.रजनीश हरवंश सिंह* जी ने छपारा विकासखंड के *एरिकेशन ग्राउण्ड छपारा* में आयोजित *मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह* समारोह के आयोजन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम जनपद सीईओ महोदय द्वारा विधायक *ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी* का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
तदोरांत विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक गण एवं नवयुगल वैवाहिक जोड़ों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
तत्पश्चात् विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी नवयुगल जोड़ों को चैक के माध्यम से राशि प्रदान कर शुभकामनाएँ दिया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में छपारा विकासखंड के 362 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया जिसमें 228 जोड़ों का आदिवासी रीतिरिवाज से, 128 जोड़ों का हिंदू रीतिरिवाज से एवं 06 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह/निकाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी,एसडीएम लखनादौन रवि सिहाग जी,जनपद अध्यक्ष छपारा सदम सिंह बरकड़े जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गण आरिफ मोहम्मद खान जी,गुलाब साहू जी, सिहाब मोहम्मद खान जी,जिला कांग्रेस महामंत्री रमेश चौहान जी,नितिन जैन जी, रमाकान्त ठाकुर जी,वरिष्ठ श्री सूरज लाल बंजारा जी,श्री महताप सिंह ठाकुर जी,नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह जी,जनपद उपाध्यक्ष प्रभात ठाकुर जी,कुलदीप सिंह ठाकुर जी, चंदू श्रीवात्री जी समेत समस्त जनप्रतिनिधि गण, समस्त पदाधिकारी गण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।