नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
दाता ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर नए सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया को कलेक्टर ने किया स्थगित आदेश हुआ जारी

दाता ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर नए सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया को कलेक्टर ने किया स्थगित आदेश हुआ जारी
ग्राम पंचायत दाता। मनासा जनपद की ग्राम पंचायत दाता हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक आदेश जारी किया गया था जिसमें मौजूदा सरपंच कैलाशी बाई के स्थान पर पंचों में से किसी महिला को सरपंच हेतु 27 फरवरी को ग्राम पंचायत दाता भवन में होना था जिसे जिला एसडीएम महोदय ने आदेश जारी कर तत्काल निरस्त कर दिया है। क्योंकि वर्तमान सरपंच कैलाशी बाई जगदीश द्वारा माननीय उच्च न्यायालय भोपाल की खंडपीठ इंदौर में एक याचिका दायर की थी। जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के 10/02/2025 के आदेश पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके चलते स्थानापन्न सरपंच निर्वाचन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर


Subscribe to my channel


