खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशविश्व

सतना के प्रतीक सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व कूडो वर्ल्ड कप 2025 के लिए हुआ चयन

सतना से उमेश कुशवाहा

 

सतना। जिले के लिए गर्व का क्षण अंतरराष्ट्रीय कूडो चैंपियन प्रतीक सिंह का कूडो वर्ल्ड कप 2025 के लिए हुआ चयन, जो बुल्गारिया, यूरोप में आयोजित होने जा रहा है, यह टूर्नामेंट दुनिया का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कूडो चैम्पियनशिप होगा, जिसमें विभिन्न देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कूडो वर्ल्ड कप 2025 के लिए 8-9 फरवरी को सूरत इंडोर स्टेडियम में ट्रायल्स आयोजित किए गए थे, जिनमें केवल नवंबर 2024 में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता ही भाग ले सकते थे। प्रतीक ने इन कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। वर्तमान में प्रतीक आयकर विभाग, मुंबई में कार्यरत हैं और इससे पहले भी भारत का कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी शानदार प्रतिभा और कौशल से देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि से सतना जिले का गौरव और भी बढ़ गया है। यह न केवल शहर बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है कि एक और भारतीय एथलीट वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। दिवंगत शिहान RP ने उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी और एक अच्छा इंसान बनने के लिए तैयार किया। इसके अलावा, सतना कूडो एसोसिएशन के सचिव सेंपई यश गुप्ता,अध्यक्ष: अशोक सिंह,कोषाध्यक्ष: सेंसेई लखन गुप्ता और की ऑफ़ लाइफ अकैडमी के डायरेक्टर सेंसाई भरत गुप्ता एवं अकैडमी के खिलाड़ियो ने शुभकामनाएँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button