दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़
जैन आचार्य लोकेशजी ने दिल्ली की नव मुख्यमंत्री माननीय रेखा गुप्ता को आशीर्वाद दिया
महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में विकास, सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा – आचार्य लोकेश संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाएँगे – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नई दिल्ली 20 .02.2025: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी ने दिल्ली की नव मुख्यमंत्री माननीया रेखा गुप्ता को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने का आशीर्वाद एवं शुभकामना दी | इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रख्यात धर्मगुरु और विशिष्ट महानिभाव उपस्थित रहे | दिल्ली के उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री सहित दिल्ली मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी विशाल जनसमूह के समक्ष शपथ ग्रहण कराई|
मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाएँगे | उन्होने सभी संतों से भेंट कर अत्यंत विनम्रता के साथ आशीर्वाद लिया |
जैन आचार्य लोकेश जी ने मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता को शुभकामनायें देते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली मे विकास, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द निश्चित है | उन्होने आशा व्यक्त की कि जल्द ही यमुना स्वच्छ होगी, दिल्ली निवासियों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध होगी और विकसित भारत के साथ दिल्ली का भी कायाकल्प होगा |
इस अवसर पर आचार्यश्री लोकेश के साथ, स्वामी मंडलेश्वर बालकनाद गिरी, महामण्डलेश्वर श्री नवल किशोर दास जी महाराज, सुधाांशुजी महाराज, महामंडलेश्वर श्री कृष्ण शाह विद्याथी, सिख धर्म से बाबा अमरीक सिंह, बौद्ध धर्म से राहुल बौद्धि, ईसाई धर्म से बिशप इवानियोस बिलीवर्स आदि उपस्थित रहे |
सधन्यवाद,
केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती
मो : +91-9205031332