उत्तर प्रदेशफिरोजाबादब्रेकिंग न्यूज़
शिकोहाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गम्भीर घायल हास्पीटल में भर्ती

*फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार*
शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड़ पर स्थिति हीरो होण्डा एजेन्सी के सामने दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत मैनपुरी रोड़ पर उस समय हड़कम्प मच गया जब दो बाइक आपस में टकरा गई आपको बतादें कि एक बाइक पर कौशल और उसका भांजा फरमान हीरो होण्डा एजेन्सी से सर्विस कराकर सड़क पार कर रहे थे उसी समय मैनपुरी की ओर से शिकोहाबाद आ रहे अलीमुददीन की बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइकों पर बैठे युवक उछल कर सड़क किनारे गिरे राहगीरों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से तीनों युवको को शिकोहाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तीनों ही घायल युवक एक ही गांव मुहम्मदपुर माड़ई के रहने वाले हैं
बताया जा रहा है कि सड़क के बीच कट पर ताज बैंड की बग्गी खड़ी थी इसलिए दोनों युवको ने एक दूसरे को देख नही पाया और दोनों बाइके आपस में टकरा गई टक्कर लगते ही मौके पर राहगरों की भीड़ इकटठी हो गई वही हास्पीटल में भर्ती एक युवक की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है सड़क के बीचों बीच इस बग्गी के खड़े होने से आज दो घटनाऐं हुई पहली घटना में कार और बाइक आपस में टकरा गई वही दूसरी घटना में दो बाइक आपस में टकराई फिलहाल गुस्साए राहगीरों ने बग्गी को सड़क के बीच से हटाकर किनारे लाकर पलट दिया..

Subscribe to my channel


