ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थानशिक्षा

किडजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में ओशी फाउंडेशन के बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की रोशनी

 

(राजस्थान) भिवाड़ी से किडजी स्कूल के 17वें वार्षिकोत्सव में ओशी फाउंडेशन के ओपन एयर क्लास के बच्चों को मंच प्रदान किया गया, जहां इन बच्चों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह चौधरी, वेद प्रकाश जी, ओशी फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा जी, और किडजी स्कूल से वंदना मैडम उपस्थित रहीं।

ओशी फाउंडेशन के बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शकों की तालियों की गूंज रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह यह दर्शा रहा था कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो ये बच्चे भी समाज में एक नई पहचान बना सकते हैं।

इस मौके पर विवेक शर्मा जी और वंदना जी ने ओशी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी से अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़ें और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने में अपना योगदान दें।

ओशी फाउंडेशन ने किया किडजी स्कूल का आभार व्यक्त

ओशी फाउंडेशन ने किडजी स्कूल का धन्यवाद किया, जिन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को रंगमंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। इस तरह के मंच न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी सहायक होते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button