जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैनाचार्य नित्यानंदसुरी के पद्मश्री से विभुषित घोषित पर जैन समाज ने भारत सरकार का आभार जताया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 14 फरवरी 025 जैनाचार्य नित्यानंदसुरी के पद्मश्री से विभुषित घोषित पर जैन समाज ने भारत सरकार का आभार जताया। जैनाचार्य नित्यानंदसुरी को भारतीय गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से विभुषित घोषित पर जैन समाज के संस्था संगठनों ने हर्ष जताते भारत सरकार की अनुमोदना कर तहदिल से आभार जताया। भारत सरकार द्धारा आत्म वल्लभ समुदाय के जैनाचार्य शांति दूत नित्यानंदसुरी महाराज को भारतीय गणतंत्र के 75 वें वर्ष मे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से गणनीय पद्मश्री से विभुषित घोषित पर चिंतामणि पार्श्वनाथ गुरौ तालाब जैन मंदिर ट्रस्टी ओमप्रकाश चौपडा़, श्रीमहावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया, नीलवर्ण पारसनाथ मुथाजी मंदिर राजेन्द्र सिंह मुथा, फतेहसागर दादावाडी अशोक रांका, महावीर कवाड़ नरेंद्र संचेती भैरूबाग तीर्थ अनुमोदना पट् के माध्यम से जैन समाज के संस्था संगठनों व गुरु भक्तों ने प्रसन्नता जाहिर की तथा अनुमोदना करते हुए भारत सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर चौपडा़ व विनायकिया ने कहा कि वैसे तो जैन साधु संतों का सबसे बड़ा पद चारित्र पद है लेकिन भारत सरकार ने पद्मश्री से अलंकृत घोषित कर जैन समाज का गौरव बढ़ाने पर भारत सरकार का जैन समाज इस अनुमोदना कार्य हेतु आभार ज्ञापित करते है।