नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अरविंद डमोर को मनासा सीईओ का दायित्व

 

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर को मनासा जनपद पंचायत का सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिसमें डामोर को आहरण संवितरण अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। नीमच जिला पंचायत के पूर्व सीईओ के स्थानांतरण के बाद डामोर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। हालांकि, अब नए आईएएस अधिकारी अमन वैष्णव के जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद, प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह नई नियुक्ति की गई है। अरविंद डामोर के पास पहले भी मनासा और जावद जनपद पंचायत के सीईओ के रूप में कार्य करने का अनुभव है।

संवाददाता दशरथ माली

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button