ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ के सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण देवताओं को समर्पित

संवाददाता दशरथ माली
आगामी 23 फरवरी को होने वाले अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ के सम्मेलन समारोह का प्रथम निमंत्रण विध्नविनाशक भगवान श्री चिंतामण गणेश जी और जगत जननी मां हरसिद्धि देवी को समर्पित किया गया।
इस पावन अवसर पर इंडिया इंचार्ज उज्जैन निवासी श्री राजेश वर्मा जी, उत्तराखंड प्रभारी पं. निवीत नाईक जी, और उज्जैन सिटी रिपोर्टर बहन सरोज यादव ने तीनों महाशक्तियों के चरणों में नतमस्तक होकर कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
इस शुभ कार्यक्रम के माध्यम से अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ ने देव-आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की मंगलमय शुरुआत की। संघ ने सभी पत्रकार साथियों को सादर आमंत्रित करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
🙏🏻 सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।

Subscribe to my channel


