उत्तर प्रदेशदेशधर्मप्रतापगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

विचार बदलो जीवन बदल जायेगा अतुल जी महाराज

डॉ संजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ क्षेत्र के पुरे गौरी नौढिया गांव के पूर्व प्रधान अशीष तिवारी के यहां चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन राष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य अतुल जी महाराज ने

पंचम दिवस की कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए।इस मौके पर कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एव रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना अजय कृष्ण तिवारी सोनू तिवारी प्रधान महेश पुर राधेश्याम तिवारी पूर्व प्रधान आशीष तिवारी मोनू तिवारी अनिल तिवारी देवेश शुक्लपुर प्रधान पूर्व प्रधान देवारा राजकुमार जयसवाल पूर्व प्रधान नेवादा कला कमल किशोर उर्फ चुन्नू तिवारी पूर्व पवन जायसवाल पुत्तू पांडे कामापट्टी केदार नाथ चौरसिया प्रधानाध्यापक पूर्व प्रधान नौढिया लालता प्रसाद जायसवाल। पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर द्विवेदी। भाजपा नेता अखिलेश दिवेदी समेट सभी भक्तगण मौजूद रहे

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button