नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अजब गजब कारनामें महिला सरपंच ने ₹500 के स्टांप पर ठेकेदार को दी सरपंची किया एक अनोखा अनुबंध

मध्य प्रदेश में अजब गजब कार्यालय में₹500 के स्टांप पर महिला सरपंच ने सरपंची दी ठेके पर।नीमच जिले की जनपद पंचायत मनासा के ग्राम दांता पंचायत का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार दांता ग्राम पंचायत की सरपंच कैलाशी बाई कछावा ने अपना सरंपच पद 500 रुपये के स्टाम्प पर लिखित में एक एक ठेकेदार के नाम हस्तांतरित कर अपने अधिकार उसे सौंप दिए। जब यह मामला जिला पंचायत तक पहुंचा तो जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी ने सरपंच को पद से पृथक करने का नोटिस जारी कर पंचायत सचिव को भी नोटिस भेज कर तलब किया है। बताया जाता है कि सरपंच कैलाशी बाई कछावा ने 500 रुपये के स्टाम्प पर गांव के ही ठेकेदार सुरेश गरासिया को अपनी सरपंची हस्तगत कर लिखा है कि सरपंच अपने काम पूरे नहीं कर पा रही है इसलिए वह अपनी सरपंची के अधिकार ठेकेदार के हवाले कर रही है। 24 जनवरी को किये गये इस अनुबंध में बतौर गवाह गांव के सदाराम मन्नालाल व सुरेश के हस्ताक्षर हैं। यही नहीं अनुबंध किये गए स्टाम्प पर सरपंच की सील और हस्ताक्षर भी हैं। अनुबंध के अनुसार मनरेगा, पीएम आवास, वाटर शेड व शासन के सभी कार्य ठेकेदार सुरेश गरासिया देखेंगे । सरपंच कैलाशी बाई ने अनुबंध में स्वयं को कार्य करने में असमर्थ बताते हुए अपने दायित्व और कर्तव्य ठेकेदार सुरेश गरासिया को सौंपने का उल्लेख किया है।
इस मामले में सरपंच पति जगदीश कछावा का कहना है कि अनुबंध सरपंच के अधिकारों को लेकर नहीं किया गया है । यह केवल निर्माण कार्यों को लेकर ही सीमित है। जबकि ठेकेदार सुरेश गरासिया ने अनुबंध को नकारते हुए कहा कि वे तो महज ठेकेदार हैं और पंचायतों में ठेकेदारी करते हैं.
सरपंच को थमाया नोटिस, सचिव को किया तलब
जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव क्या कहना है कि दांता पंचायत की सरपंच द्वारा 500 रुपये के स्टाम्प पर अपने अधिकार किसी सुरेश नामक व्यक्ति को दिए जाने संबंधी मामला मेरे संज्ञान में आने के बाद संबंधित सरपंच को पद से पृथक करने का नोटिस जारी किया गया है और सचिव को भी तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

ब्यूरो रिपोर्ट,,,दशरथ माली चचोर

Subscribe to my channel


