देशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

चचोर और आस पास की पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की सूची अब तक नहीं हुई ग्राम पंचायतों में चस्पा

 

 

नीमच। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मकानों की स्वीकृति दी गई है, लेकिन अब तक हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत द्वारा चस्पा नहीं की गई इससे पात्र हितग्राहियों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। वहीं, कुछ सचिवों और सहायक सचिवों द्वारा सूची में लेन-देन किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 *कलेक्टर मोहदय से निवेदन है कि सूची को ग्राम पंचायत के बाहर चस्पा किया जावे*

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ दिया जाता है। लेकिन नीमच जिले में अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किसे मकान मिला और कौन अभी भी प्रतीक्षा सूची में है। ऐसे में लाभार्थी जिला प्रशासन से सूची सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके। हम दिखाते हैं आपको सच का आईना

बने रहे दशरथ माली के साथ,

ब्यूरो रिपोर्ट,,,दशरथ माली चचोर

 

Oplus_131072
Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button