देवेंद्रनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत उत्सव हुआ संपन्न

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
देवेंद्रनगर: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवेंद्रनगर में 2 और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलता से आयोजित किया गया जिसमें 31 हवन वेदियों की स्थापना और 50 से अधिक प्रायोजकों के योगदान ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। 2 फरवरी को अखंड रामायण पाठ और 3 फरवरी को हवन, सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ संस्कार और मातृ-पितृ पूजन के धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विद्या आरंभ संस्कार में 100 से अधिक शिशुओं ने संस्कार प्राप्त किए, और बच्चों ने माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मुख्य अतिथि श्री अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी और शिशु विकास समिति के सदस्यों में प्रमुख रूप से फूल चंद्र विश्वकर्मा,रामभजन त्रिपाठी,विनोद गुप्ता, संतोष सिंह ओर संजीव कुशवाहा उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान शिशु विकास समिति के 11 ब्रह्मलीन संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनमें स्व. शिव प्रसाद अग्रवाल, स्व. ब्रजकिशोर अग्रवाल, स्व. दादा मिथिलेश गुप्ता, स्व. डॉक्टर सुरेंद्र पिंपले, स्व. सखनलाल अग्रवाल, स्व. सोमचंद, स्व. देवेंद्र सोनी, स्व. राधेश्याम श्रीवास्तव, स्व. केदारनाथ सोनी, स्व. महेश जायसवाल और स्व. सूरजभान सिंह शामिल थे। इन महान व्यक्तित्वों ने सरस्वती शिशु मंदिर की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री पूरन सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


