उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

Oath taking ceremony of newly elected office bearers of Uttarakhand Agricultural Production Marketing Board, Employees Union was organized

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…दिनांक 02.02.2025 को निदेशालय मण्डी भवन, रूद्रपुर में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कुवंर सिंह सामन्त, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, कुमायूँ मण्डल द्वारा श्री राजेन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष, श्री अनुराग नेगी, महामंत्री, श्री हृदयेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अनूप कुमार कार्यालय मंत्री, श्री खुशाल सिंह, प्रचार मंत्री, कु० रश्मि, संगठन मंत्री को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी गयी।

उक्त शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से डा० अनिल कपूर ‘डब्बू’ मा० अध्यक्ष उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, रूद्रपुर के साथ-साथ श्री पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, जिला ऊधम सिंह नगर श्री एस०के० नैययर संरक्षक, उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, जिला ऊधम सिंह नगर एवं श्री रविन्द्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, जिला ऊधम सिंह नगर उपस्थित रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button