देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
सी एम राईज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर संपन्न हुआ सरस्वती पूजन

लोकेशन=देवेंद्रनगर। पन्ना मध्य प्रदेश
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
सी एम राईज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर संपन्न हुआ सरस्वती पूजन
:31 जनवरी को सी एम राईज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, देवेंद्रनगर में धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। चूंकि छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं,इसका विशेष ध्यान रखते हुए स्कूल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी छात्रा की पढ़ाई में नुकसान न हो। इसलिए, बसंत पंचमी से पहले ही सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी छात्राओं ने विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ सरस्वती जी का पूजन किया। पूजन के बाद, सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में, स्कूल के प्राचार्य ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उन्हें आगामी परीक्षाओं की तैयारी में पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सम्मान कराने में सभी शिक्षको ने अहम भूमिका निभाई।
Subscribe to my channel


