खेलब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
मेहुती में 55 वी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
आज का मैच शहीद सुखराम सिंह क्लब मेहुती ने जीता

सतना से उमेश कुशवाहा
सतना। जिले के अंतर्गत ग्राम मेहुती मे 55 वीं अखिल भारतीय राष्ट्र पिता महात्मा गांधी स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद सुखराम सिंह गांधी खेल मैदान मे हुआ,कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा शहीद सुखराम सिंह की प्रतिमा और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण के साथ किया गया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और बैच लगाकर किया गया,खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया,कार्यक्रम की रूप रेखा व प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आयोजन समिति शिवा ग्रामीण विकास संस्थान,वॉलीबॉल आयोजन समिति मेहुती के सचिव बृजेन्द्र सिंह ने विस्तार से बताया कि यह चार दिवसीय अखिल भारतीय स्तर का मैच 1970 से लगातार आयोजित होता आ रहा है,आज तीसरी व चौथी पीढ़ी द्वारा मैच को आयोजन किया जा रहा है, उद्घाटन सत्र के बाद स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताएं होगी,और कल से राष्ट्रीय स्तर की टीमों का खेल मे पदार्पण होगा जिसमें पंजाब ,हरियाणा ,उत्तराखंड, डेलही ,उत्तर प्रदेश , झारखंड , छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश की टीमे हिस्सा लेंगी, लगातार मैच होते रहेगे। यहाँ तक कि रात्रिकालीन मैच भी सम्पन्न होंगे, 30 जनवरी की शाम को शहीद दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न होगा जिसमे शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाता है | 31 जनवरी को सेमीफायनल और फायनल मैच के रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगें, समापन समारोह के अतिथि प्रदेश के यशस्वी उप मुखमंत्री माननीय राजेन्द्र शुक्ला जी होगें | यह प्रतियोगिता सभी के सहयोग से लगातार सम्पन्न होती है इस वर्ष प्रिज्म जानसन लिमिटेड द्वारा सहयोग किया जा रहा है। पहला उद्घाटन मैच बिरसिंहपुर और शहीद सुखराम सिंह क्लब मेहुती के बीच खेल गया जिसमें शहीद सुखराम सिंह टीम 2-0 से विजयी रही | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह बराज उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सोहावल ने कहा कि खेल हमारे जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाते हैं जिससे हम जीवन मे अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं जब मेहुती ग्राम जैसे गाँव का कोई युवा किसी बड़े पद पर जाता है तो लगता है यही है खेल के सफल आयोजन का मतलब | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओंकार सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा कि मेहुती जैसा बड़ा आयोजन ग्रामीण स्तर मे बहुत कम देखने को मिलता हैं मेहुती में लंबे समय से इस प्रतियोगिता में शामिल होता हूँ मुझे गर्व इस आयोजन पर | कार्यक्रम मे अति विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र मिश्रा ए जी एम प्रिज़म जानसन लिमिटेड मनकहरी ने कहा कि वालीवाल का इतिहास बहुत पुराना है यदि कोई खिलाड़ी राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर जाता है तो वह अपने ग्राम परिवार जनों का नाम रोशन करता है | स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन का विकास होता है | खिलाड़ी जब एक खिलाड़ी खेल भावना से खेलता है तो केवल और केवल खेल खेलता कभी पराजय तो कभी जीत मिलती है वह हर स्थिति मे सीखता है और सीखता चला जाता है निरंतर और एक दिन बड़ा खिलाड़ी बनकर नाम रोशन करता है | उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमने थोड़ा सा सहयोग किया है अगले वर्ष और सहयोग करेंगे | कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि प्रकाश पाण्डेय सी यस आर ( प्रिज्म जानसन लिमिटेड ) आर बी सिंह, ए ई जैतवारा , यन के पाण्डेय जेई , संतोष चतुर्वेदी ,जितेंद्र नाथ तिवारी , दिनेश गौतम रहे | कार्यक्रम का संचालन भीष्म प्रसाद त्रिपाठी , कमेंटरी जी पी सेन , दिग्विजय सिंह और योगेंद्र सिंह द्वारा किया गया | प्रमुख रूप से शामिल होने वालों मे शोभनाथ सिंह, राजेशपांडे, विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, गुफ्तार सिंह , त्रिवेणी सिंह , राजकुमार पाण्डेय , रमावतार पाण्डेय , श्रवण पाण्डेय , रन बहादुर सिंह , लाखन सिंह, ,जयराज सिंह, मान सिंह आदि उपस्थिति उल्लेखनीय रही |

Subscribe to my channel


