देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
जीवन को अनुशासित बनाकर अपने जीवन को श्रेष्ठ मूल्यों से सजाए

लोकेशन=ककरहटी।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना की ओर से शासकीय हाई स्कूल ककरहटी में एक कार्यक्रम रखा गया। बहन जी ने सभी बच्चों को समझाते हुए कहा कि हमें अपना जीवन, मूल्यों से सजाना होगा; अपने जीवन को नैतिक मूल्यों जैसे– ईमानदारी, आज्ञाकारिता, अनुशासन, आत्मविश्वास, सत्यता आदि से मूलवान बनाना होगा। आंतरिक शक्तियों का विकास करना होगा। जीवन में दो सौंदर्य होते हैं, आंतरिक और बाहरी; हमें अपने जीवन को आंतरिक सौंदर्य से सजाना है।
सुबह जल्दी उठकर थोड़ा समय ध्यान{ मेडिटेशन} अवश्य करना है। ध्यान से हमारी शांतियों का विकास होता है जिससे हमारे जीवन में निर्णय लेने की क्षमता आती है; जिससे जीवन में हर कदम मे सफलता मिलती है।
कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला बहन, प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी बच्चों को नियमों पर चलने की प्रतिज्ञा कराई गई।

Subscribe to my channel


