बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में टैक्स बार एसोसिएशन एवं व्यापारी वर्ग के लिए ई वेरीफिकेशन एवं एस एफ टी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आयकर विभाग आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण जोधपुर के आयकर अधिकारी द्वारा बालोतरा में टैक्स बार एसोसिएशन एवं व्यापारी वर्ग के लिए ई वेरीफिकेशन एवं एस एफ टी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई । बालोतरा लघु उद्योग मंडल भवन में आयकर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में आयकर अधिकारी इंद्र भूषण ने ई वेरीफिकेशन स्कीम 2021 एवं आउटरीच प्रोग्राम ऑन फर्निशिंग ओफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (एस एफ टी) विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई,आयकर अधिकारी ने उक्त जानकारी का विस्तृत रूप से विवेचन करने के साथ ही सीए चैप्टर,टैक्स बार सदस्यों के शंकाओं का समाधान भी किया। आयकर अधिकारी बालोतरा शांतिचंद लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जोधपुर आयकर अधिकारी इंद्रभूषण का टैक्स बार एसोसिएशन एवं बालोतरा सीए सीपी ई चैप्टर, लघु उद्योग मंडल द्वारा स्वागत किया गया, टैक्स बार एसोसिएशन के सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बालोतरा उद्योग क्षेत्र की जानकारी देने के साथ ही आयकर विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला के लिए आयकर विभाग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने विभाग की ओर से आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर आयकर विभाग के द्वारा किए जन जागरूकता कार्यों की भी जानकारी दी। बालोतरा सी ए चैप्टर संयोजक सीए पवन गर्ग एवं चैप्टर सदस्य द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर आयकर अधिकारी का सम्मान किया गया। कार्यशाला में बालोतरा वॉटर पॉल्यूशन सी ई टी पी ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, लघु उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष सीए राजेश सिंहल, टैक्स बार एसोसिएशन के सीए नीरज गोयल , सीए अभिषेक गुप्ता, भरत बिंदल, विजय बडेरा हंसमुख गोगड़, टीकमाराम, सहीत सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये, आयकर अधिकारी जोधपुर कार्यालय के निरीक्षक कमलेश सीरवी, हैदर अली एवं बालोतरा आयकर विभाग के निरीक्षक प्रकाश कुमार एवं प्रेम प्रकाश सहित आयकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


