धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा-श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ बालोतरा द्वारा पांच मुमुक्षु भाई बहनों का अभिनंदन कर उनके संयम जीवन की मंगल कामना की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा-श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ बालोतरा द्वारा पांच मुमुक्षु भाई बहनों का अभिनंदन कर उनके संयम जीवन की मंगल कामना की।
मुमुक्षु अक्षय मालू ने कहा कि वास्तविक जीवन जीने का आनंद संयम में ही है। जहां देवगुरु धर्म के प्रति श्रद्धा के साथ गुरु आज्ञा में रहकर जीवन का कल्याण करना है और भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मुमुक्षु भावना संकलेचा ने कहा कि भगवान महावीर का पथ अपने आप अनूठा है इस पथ पर चलने वाला राहगीर संसार के सभी सुखों को प्राप्त कर सकता है। मुमुक्षु वर्षा सेठिया जिनकी जैन भागवती की दीक्षा चौहटन में 3 मार्च को है उन्होंने कहा कि जीवन जीने का आनंद त्याग में है भोग में नहीं है। मुमुक्षु मुस्कान धारीवाल इनकी दीक्षा 3 मार्च को चौहटन में है इन्होंने सभी को दीक्षा का आमंत्रण देते हुए कहा कि आप मुझे आशीर्वाद देने चौहटन अवश्य पधारे। मुमुक्षु सेजल बोथरा जिनकी जैन भागवती दीक्षा 9 मार्च को कुशल वाटिका बाड़मेर में खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा.की पावन निश्रा में सभी संयम जीवन अंगीकार करेंगे। इस अवसर पर सभी मुमुक्षु भाई बहनों का अभिनंदन श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अमृत सिंघवी, उपाध्यक्ष मूलचंद महाजन, सचिव नरेश मेहता, संरक्षक माणक चोपड़ा,कोषाध्यक्ष जवेरीलाल चौपड़ा, हुल्लास चोपड़ा, जनक चोपड़ा, खीमराज बोकड़िया, संजय चोपड़ा, नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरुषोत्तम सेठिया, प्रकाश धारीवाल, बाबूलाल सर्राफ, गजेंद्र चोपड़ा, केयुप अध्यक्ष अभिषेक गोलछा केएमपी के सभी सदस्यों ने किया। इसके साथ दादा श्री जिन कुशल श्री ट्रस्ट बाड़मेर खरतरगच्छ संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश मालू, पी डी मालू, हितेश मेहता, ओम प्रकाश, किशन लाल, रमेश संकलेचा,मनीष बोथरा ने कुमकुम तिलक, साफा, चुंदड़ी, श्रीफल, मोमेंटो द्वारा अभिनंदन किया। केयुप द्वारा बनवाए गए इस वर्ष के नए कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।
इससे पूर्व स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष अमृत सिंघवी ने प्रस्तुत करते हुए मुमुक्षु भाई बहनों का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। माणक चोपड़ा, गजेंद्र चोपड़ा, अभिषेक गोलछा, रितु सिंघवी, सारिका कटारिया, शालिनी बोथरा, हितेश मेहता, गजेंद्र चोपड़ा ने मुमुक्षु के प्रति अपने भावों को प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन दिलीप गोलेछा ने किया। आभार सचिव नरेश मेहता ने ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


