ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

बंद कमरे में धुआं से दम घुटने से तीन व्यक्तियों की मौत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के फूलबाग थानांतर्गत बंद कमरे में धुआं से दम घुटने से तीन व्यक्तियों की मौत। फूलबाग थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि गत रात्रि करीब 10 बजे खाना खाकर धनजंय जाति ब्राहमण उम्र 18 साल निवासी गांव नरहवा सकुल जिला गोपालगंज बिहार चारपाई पर सो रहा था व धनंजय का पुत्र अंकित उम्र 18 साल एवं अभिषेक राय पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 15 साल जाति ब्राहमण निवासी मुखराय जिला भभूआ बिहार हाल किराएदार मनीष कॉलोनी नंगलिया दोनों फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे। कमरे का गेट अंदर से बंद था एक पराती में अंदर आग जलाई हुई हैं कमरा चारों तरफ से बंद है। रात करीब 3 बजे पडोसियों को पता लता। जिस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतक के शव को भिवाड़ी सीएचसी की मोर्चरी मे रखवा गया। प्रातः मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआएना किया गया व परिजनों को सूचना दी गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button