देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा हुआ भव्य आयोजन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा हुआ भव्य आयोजन*

अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देवेंद्र नगर सलेहा रोड स्थित वार्ड नंबर 11, सब्जी मंडी के पास एक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया, जो अत्यधिक भक्ति भाव से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने खिचड़ी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया, जो भगवान श्रीराम की मूर्ति की स्थापना की खुशी में वितरित किया गया। इस भव्य आयोजन ने समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। क्षेत्रवासियों ने भगवान श्रीराम और उनके भक्त हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और इस अवसर पर धार्मिक अनुशासन का पालन किया।

इस आयोजन में श्रीजी एग्रो एजेंसी के रामनरेश त्रिपाठी, जीनियस क्लॉथ स्टोर के राकेश नामदेव, गोलू, अजय चतुर्वेदी, अन्नू तिवारी, मोनू सोनी, संजय मेडिकल, पायल जनरल स्टोर, भरत चौबे, हर्षा पिंपले, तोड़न सिंह, राज कुमार, कमलेश गुप्ता, अनिल साहू, उमेश अग्रवाल और भैया सोनी ने अहम योगदान दिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button