अपराधबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

 

बालोतरा, 10 जनवरी 2025। राजस्थान के बालोतरा में 10 दिसंबर 2024 को विशनाराम मेघवाल की चाकू से हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्या के आरोपी हर्षदान चारण की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा को एक पत्र लिखा है। पत्र में पीड़ित परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और परिवार के सदस्य को नगर परिषद में संविदा नौकरी दिलाने की मांग की है।

गजाराम मेघवाल, विशनाराम के भाई, ने पत्र में कहा कि, “एक माह से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन पुलिस थाना बालोतरा और अनुसंधान अधिकारी ने आरोपी हर्षदान चारण और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और इससे अन्य गरीब परिवारों के लिए खतरा बढ़ सकता है।”

गजाराम ने यह भी बताया कि, “हमने धरना दिया था और प्रशासन से एक सदस्य को नगर परिषद में संविदा नौकरी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन इस समय के बाद स्थायी नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ है। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।”

गजाराम ने मुख्यमंत्री से न्याय की अपील करते हुए यह भी कहा कि, “हमें न्याय मिलना चाहिए ताकि हम अपने जीवन को फिर से संजीवनी दे सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button