बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
निष्पक्ष व ईमानदारी से गठित होगा संगठन : चंदेल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा में संगठन चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों से चर्चा की गई।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि बालोतरा जिले में जल्द ही सभी 16 मंडल पर अध्यक्ष चुने जाने है जिसको लेकर जिला चुनाव अधिकारी सतीश चंदेल द्वारा मंडल चुनाव प्रभारी व सहयोगी और मंडल समन्वयक के साथ आवश्यक बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिसमें जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा,जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने भी अपने सुझाव रखे।
सतीश चंदेल ने कहा कि भाजपा में संगठन का गठन निष्पक्ष व ईमानदारी से किया जाता है व संगठन को मजबूत करने में लगे कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से स्थान दिया जाता है।
भाजपा में एक छोटा समर्पित कार्यकर्ता भी उच्च स्थान को प्राप्त कर लेता है।आगामी दिनों में जल्द ही मंडल अध्यक्ष व उसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है जिसमें पूरी निष्पक्षता के साथ संगठन का गठन किया जाएगा।
राजेंद्र बोराणा ने कहा कि संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक पद के लिए कुछ मापदंड तय किए गए उनका भी ध्यान रखते हुए पद दिए जाएंगे व योग्यता अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को स्थान दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,मालाराम बावरी,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, डूंगर देवासी,कल्याण सिंह गोपड़ी, अरुण सालेचा,सोहनसिंह भायल,हंसराज प्रजापत,गोविन्द सिंह कालूड़ी,झूमरलाल सार्जेन्ट, सुखदेव जीनगर,खेतसिंह कोटड़ी,तुलसी देवी मेघवाल,खेताराम प्रजापत,भरत मोदी, रमेश भंसाली,गणपत मेहता,शंकर भाटी, जयराम प्रजापत,अशोक राजावत,भरत देवासी,जगदीश चंदेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel

