उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की 31वीं और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की 17जयंती मनाई गई

 बस्ती 5 जनवरी।

दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का 31वें और भारत स्वाभिमान न्यास के 17 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती, बस्ती के प्रांगण में यज्ञ किया गया। इससे योग शिक्षक पूर्व जवाहर यादव ने साधकों को प्रातःकालीन योगाभ्यास कराते हुए उनके अनुभव सुने।

यज्ञाचार्य अनूप कुमार त्रिपाठी के ब्रह्मात्व में कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने यज्ञमान बनकर यज्ञ को सम्पन्न किया।

 यज्ञ के पश्चात भारत स्वाभिमान के पदाधिकारियों ने क्रमशः भारत स्वाभिमान न्यास के स्थापना, किए गए कार्यों तथा संगठन के वर्तमान स्थिति तथा भविष्य के योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के पूर्वांचल प्रभारी डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस बोर्ड के माध्यम से पतंजलि पूरे देश में संस्कारयुक्त शिक्षा की क्रान्ति लाना चाहती है जिसके लिए योग कक्षाओं और पदाधिकारियों के माध्यम से सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष श्री नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्वाभिमान न्यास अपने स्थापना काल से देश में योग, आयुर्वेद ,स्वदेशी, वैदिक संस्कृत के उत्थान के लिए के निरंतर क्रियाशील है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग शिक्षिका नीलम मिश्रा महिला पतंजलि योग समिति ने कहा कि योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ, निरोग रखने की परिकल्पना हेतु इस ट्रस्ट की स्थापना की गई जो फलीभूत नजर आ रही है।

भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह न्यास 5 जनवरी 2009 को दिल्ली में पंजीकृत कराया गया इसका उद्देश्य गरीबी, भूख, अपराध ,शोषण मुक्त समाज एवं स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। भारतीय शिक्षा बोर्ड निश्चित ही देश के विद्यार्थियों को संस्कार और कौशल शिक्षा प्रदान करने में सफल होगा। कार्यक्रम के अन्त में अजीत कुमार पाण्डेय तहसील प्रभारी भारत स्वाभिमान ने समस्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव जी निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में लगे हैं। वह भारत के कई राज्यों में गुरूकुल की स्थापना कर भारत में पुनः ऋषि परम्परा को स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसलिए भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की गई है। समस्त का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्देश्य में सफल होने के लिए सभी को शुभकामनाएँ दी ।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से डा अजय चौधरी, श्री राम, गणेश कुमार, शताक्षी मिश्रा, अष्कृता मिश्रा, अनूप त्रिपाठी,राधा देवी, शिव श्याम, विश्वनाथ आर्य, नितेश कुमार, परी, पुनीत राज राजेन्द्र जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, डा रिजवी, राम अचल चौरसिया, भरत , भानु बाबू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button