उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

चरित्र निर्माण शिविर संपन्न तेजस्विनी बालिकाएं हुई पुरस्कृत

 

बस्ती 31 दिसम्बर।

चरित्र निर्माण शिविर संपन्न तेजस्विनी बालिकाएं हुई पुरस्कृत

जहां आज बालिकाएं फैशन में चूर हो रही हैं वहां शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण के लिए बेटियां पुरुषार्थ करती दिखाई दें तो निश्चय ही देश के लिए गौरव का विषय है निश्चित रूप से ये बालिकाएं देश के लिए गौरव और स्वाभिमान साबित होंगी। ये बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित चारित्र निर्माण शिविर के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महेश शुक्ल उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने कही। इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आयोजक ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने अंग वस्त्र और साहित्य भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राजमाता अशिमा सिंह ने कहा कि चरित्र बल सबसे बड़ा बल होता है पर इसके साथ आत्मरक्षा की शिक्षा उसे पूर्ण भारतीय नारी का स्वरूप प्रदान करता है। वैदिक शिक्षा द्वारा बेटियों का प्रशिक्षण सराहनीय है।

आचार्य योगेन्द्र मेधावी के निर्देशन और श्रद्धा तथा सविता रानी के सानिध्य में बालिकाओं ने सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, नियुद्धम् जूडो का प्रदर्शन करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आर्य वीरांगनाओं ने इन क्रियाओं के अलावा इण्डिया गेट, ऊॅची मीनार, डबल पद्मासन, ऊॅट चाल, कमल विकास एवं मानव पुल सहित विभिन्न स्तूप एवं आसनों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संस्कृत प्रवक्ता श्रीमती कमलेश पाण्डेय, श्रीमती नीलम सिंह, कामना पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, डॉ नवीन सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, कर्नल के सी मिश्र ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिले के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के शिविर लगाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि आर्य वीर दल अपने देश की संस्कृति को बनाए रखने के लिए जिले के अन्य विद्यालयों में भी शिविरों का आयोजन करेगा। शिविराध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आर्य समाज द्वारा जनजागरण अभियानों को निरन्तर जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि बच्चों को अपनी सीख को क्षणिक नहीं स्थाई बनाकर जीवन में धारण करना चाहिए। ऐसे शिविरों से बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी तथा उनमें अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने में जरा भी हिचक नहीं होगी। इस अवसर पर सबसे छोटी बालिका यशी पाण्डेय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही अतिथियों द्वारा सौम्या पाण्डेय, आभा सिंह, शताक्षी सहित सभी बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितीश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, प्रीती गुप्ता, सौम्या पाण्डेय, शताक्षी मिश्रा, आभा सिंह, शिवांगी, महक मिश्रा, काजल सिंह, शिव श्याम, नीलम मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, आचार्य देवर्षि, विनोद शुक्ला, अमरेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button