LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सरदार बल्लभभाई पटेल श्री मती राजपति देवी शिक्षण संस्थान शोकसभा मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि बताया भारत रत्न के हकदार

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। एक शोकसभा आयोजित कर किया गया ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।। जिलाध्यक्ष ने कहा मनमोहन सिंह का निधन एक युग का अंत है। उनके निधन से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरा देश शोक मना रहा है। राजनीतिक जीवन में उन्होने भेदभाव नही किया।
डा. मनमोहन सिंह की सज्जनता, सौम्यता और निर्णय पर कायम रहने की प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति के लिये प्रेरणा स्रोत रहेगी। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। मनमोहन सिंह भारत रत्न सम्मान के हकदार हैं। आर्थिक उदारीकरण, रोजगार गारण्टी, आईटी उद्योग, टेलीकॉम सेक्टर, भारत अमेरिका परमाणु समझौता, गरीबी उन्मूलन तथा शिक्षा में सुधार हेतु उनके योगदान को सदियों तक याद किया जायेगा। प्रबंधक राम स्वरूप वर्मा को उनकी ईमानदारी, सादगी, और नीतिगत दृढ़ता के लिए जाना जाता है और चिरकाल तक उनकी ख्याति कायम रहेगी।
प्रवक्ता सचिन कुमार कसौधन ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही डिजिटल क्रांति का आगाज हुआ। देश उनके योगदान को याद कर रहा है। शोकसभा के उपरान्त पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सचिन कुमार कसौधन शिवांगी प्रियंका काजल पलक सरोज आदि सभी छात्र एवं छात्राओं उपस्थित थे
Subscribe to my channel


