बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के *रीजनल अधिवेशन* का आयोजन 28 दिसंबर 2024 को सुमेरपुर में होगा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के *रीजनल अधिवेशन* का आयोजन 28 दिसंबर 2024 को सुमेरपुर में होगा । अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 वीर सीए ओम बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन मुख्य अतिथि होंगे, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत अति विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष, संदीप फाउंडेशन , लंदन श्रीमान के सी जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। 28 दिसंबर को होटल कांबा जवाई सुमेरपुर में उक्त रीजनल अधिवेशन का आयोजन रखा गया है। जालौर सिरोही फालना जॉन चैयरमेन वीर अनिल जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के रीजन 6 जालौर सिरोही फालना जोन के सभी केंद्रों के साथ ही बाड़मेर बालोतरा पाली जोन के भी सभी केंद्रों के वीर ,वीरा सदस्य सम्मेलन में भाग लेंगे और उक्त महत्वपूर्ण रीजनल अधिवेशन के आयोजन का आतिथ्य महावीर इंटरनेशनल शिवगंज सुमेरपुर के अध्यक्ष माधव दत्त दवे के नेतृत्व में टीम द्वारा उत्साह के साथ किया जा रहा है। जिसकी अंतर्गत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा कार्यों प्रकल्पों के योगदान साथ ही विशेष प्रेरणा उद्बोधन का आयोजन भी होगा। सेवा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले केन्द्रो को सम्मानित किया जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button