देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

डॉ.अभिषेक जैन ने अपनी पत्नी पारुल जैन के साथ गरीब आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर भेंट किए

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.911117808

 *डॉ.अभिषेक जैन ने अपनी पत्नी पारुल जैन के साथ गरीब आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर भेंट किए*

 देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीबीएमओ डॉ.अभिषेक जैन एवं धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन, जो मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष और समाज सेविका हैं,द्वारा 21 दिसंबर 24 को एक नेक कार्य किया। वे अपने अनुज भ्राता सानू जैन के साथ पन्ना देवेंद्रनगर मुख्य मार्ग स्थित जमुनहाई कला ग्राम पहुंचे, जहां उन्हें कक्षा एक से कक्षा आठ तक पढ़ाई कर रहे आदिवासी बच्चों के पास गर्म स्वेटर का अभाव होने की जानकारी मिली।

डॉ. अभिषेक जैन और श्रीमती पारुल जैन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और अपने प्रयासों से लगभग 70 गरीब आदिवासी बच्चों को गर्म स्वेटर उपलब्ध कराये। इस नेक कार्य के दौरान उन्होंने बच्चों से शिक्षा के महत्व पर भी बात की। डॉ.अभिषेक जैन ने बच्चों को बताया कि “आज आपके पास गरीबी हो सकती है, लेकिन यदि आप शिक्षा पर ध्यान देंगे और मेहनत करेंगे, तो आप एक दिन बड़े आदमी बन सकते हैं। शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता, जो चोर चुरा सके। शिक्षा से ही व्यक्ति डॉक्टर, मास्टर और कलेक्टर भी बन सकता है।”

श्रीमती पारुल जैन ने बच्चों को महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की शक्ति पर भी जोर दिया, और उन्हें बताया कि कठिनाई के बावजूद, उनके पास शिक्षा प्राप्त करने का मौका है, जो उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करेगा

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button