पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
बुंदेलखंड एवं संपूर्ण जिले के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी केन बेतवा लिंक परियोजना..डॉ राजेश वर्मा

लोकेशन=अमानगंज।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
*बुंदेलखंड एवं संपूर्ण जिले के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी केन बेतवा लिंक परियोजना..डॉ राजेश वर्मा*
ग्राम पंचायत द्वारी में कलश यात्रा निकालकर दिया न्योता
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा केन बेतवा लिंक परियोंजना एवं मुख्य मंत्री जनकल्याण अभियान के अंर्तगत आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण के साथ भाजपा मंडल अमानगंज के ग्राम पंचायत द्वारी में रैली के माध्यम से ग्राम के लोगों को केन बेतवा लिंक परियोंजना का होने वाले खजुराहो में विशाल कार्यक्रम का न्यौता दिया!!
केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यक्रम मैं सहभागिता निभाते हुए गांव में भ्रमण किया इसके बाद सभी अतिथि कार्यक्रम स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय प्रांगण पहुंचे जहां सबसे पहले भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वक्तव्य रखें, एवं उपस्थित कलाकारों के द्वारा सुंदर केन बेतवा लिंक परियोजना के ऊपर गीतों का प्रस्तुती करण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गुन्नौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना जो कि बुंदेलखंड अंचल के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि ‘बुंदेलखंड की दो दशक पुरानी आस अब पूरी हो रही है।18 साल से लंबित केन-बेतवालिंक परियोजना का शुभारंभ क्षेत्र की प्यास के बुझने के साथ ही जीवन बदलने का ऐतिहासिक पड़ाव भी है। वह दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़संकल्प से आ गया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना पूरा हुआ जो कि 25 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री कैन बेतवा परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
सभी ग्राम पंचायतो में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आज के कार्य क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश वर्मा, वरिष्ठ नेता विशाल सिंह
भदोरिया,मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, लल्लू लाल रावत, राजदीप गोस्वामी,कमलेश पांडे,मस्तराम राजपूत, कमल जैन, विजय सोनी, रनमत राजा,नीरज राजा, सुदामा पटेल,सुदीप सिंह यादव ,बारे राजा, आनंद राजा,प्रदीप अवस्थी,सुरेश रेले,ग्राम के सरपंच के अलावा जल संसाधन विभाग एवं केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े अधिकारी सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे/

Subscribe to my channel


