उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

कुर्मी महासभा प्रदेश,जिला और महानगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

Kurmi Mahasabha state, district and metropolitan executive formed

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। कुर्मी महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला और महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन ट्रांजिट कैंप में केंद्रीय महामंत्री मनोहर लाल गंगवार के आवास पर किया गया बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला, महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पूर्व सभासद ओमप्रकाश गंगवार को संरक्षक मनोनीत किया गया इसके अलावा प्रदेश संयोजक भगवान दास गंगवार, प्रदेश संयोजक जीवन राम, प्रदेश संयोजक संजीव गंगवार,प्रदेश संयोजक हुकुम सिंह ,जिला अध्यक्ष महेश गंगवार,जिला महामंत्री लोकपाल गंगवार,महानगर अध्यक्ष महेंद्र गंगवार,महानगर महामंत्री चोखेलाल गंगवार को बनाया गया केन्द्रीय अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कुर्मी समाज से एकजुट होने का आहवान किया उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जो भी राजनैतिक दल कुर्मी समाज के व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारेगा कुर्मी महासभा उसे अपना पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनायेगी उन्होने कहा कि कुर्मी समाज को अपने वोट की ताकत को समझने की जरूरत है। आज बड़ी संख्या में शहर में कुर्मी समाज के लोग निवास कर रहे हैं, लेकिन सभी अलग अलग बिखरे हुए हैं। सभी लोग एक मंच पर आकर खड़े हों तो बड़ी ताकत बन सकते हैं और निकाय में प्रतिनिधित्व हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कुर्मी समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए मुहिम चलायेगा।।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button