रुद्रपुर वार्ड नंबर 40 से भाजपा पार्टी से समाजसेवी संजय कुमार ने पार्षद पद के लिए पेश की अपनी दावेदारी
Social worker Sanjay Kumar from BJP party from Rudrapur ward number 40 presented his candidature for the post of councilor

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): नगर निगम चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा पार्टी के महानगर कार्यालय पर वार्ड नंबर 1 से 40 तक पार्षद पद के लिए दावेदारों का जुटान हो रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 40 से समाजसेवी संजय कुमार ने भाजपा से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। संजय कुमार अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 से पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की।
इस दौरान संजय कुमार ने कहा कि में समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहा हूं । मैने अपने वॉर्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मैंने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। मेरा उद्देश्य है कि वार्ड के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलें।”
जिस तरीके से मुझे वॉर्ड वासियों समर्थन मिल रहा है उससे मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे वार्ड वासी मुझे पूर्ण बहुमत से जिताकर नगर निगम का पार्षद बनाएंगे।
इस दौरान उनके साथ सैकड़ों से अधिक उनके समर्थक उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


