संसद में गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब को अपमानित करने के विरोध में रुद्रपुर में कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Congress party held a strong protest in Rudrapur against the insult of Baba Saheb by the Home Minister in the Parliament

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…देशभर में एक बार फिर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान की बात उठी है। संसद में गृहमंत्री के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।रुद्रपुर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संसद में गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब को अपमानित करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,मोहन खेड़ा, रामकृष्ण सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।”
जिसके चलते मोहन खेड़ा और राम कृष्ण सैनी ने बताया है कि “बाबा साहेब का अपमान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि संविधान और पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम इस मुद्दे पर संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे।”धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री से माफी की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।”
विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


