देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर की शिशु विकास समिति का चुनाव हुआ संपन्न

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*श्रीरामलखन शुक्ला बने व्यवस्थाक*

 देवेंद्रनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिशु विकास समिति के चुनाव बड़े धूमधाम और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए। यह चुनाव सरस्वती शिक्षा परिषद मध्य प्रदेश, जबलपुर महाकौशल प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अवधिया के नेतृत्व में आयोजित किए गए, जिसमें चुनाव प्रभारी के रूप में डॉ. अवधिया, चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव प्रमोद नागेश, और विभाग समन्वयक हरिराम तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवगठित शिशु विकास समिति में श्री आर.बागरी अध्यक्ष, विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष, शैलेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, संतोष सिंह सहसचिव, और श्री रामलखन शुक्ला(रिटायर्ड प्राचार्य) व्यवस्थापक के रूप में चुना गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विद्यालय की प्रगति, उत्कृष्टता और उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करने का सशक्त आश्वासन दिया।

समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने हेतु विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवं सभी ने मिलजुल कर कार्य करने की संकल्प लेते हुए एक दूसरे का सहयोग करने का विश्वास व्यक्त किया।

कुल आठ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में इन पांच पदाधिकारियों के अतिरिक्त डॉ.रामसुख सोनी, हरदेव सिंह,और राम भजन त्रिपाठी को कार्यकारी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। परिषद से मनोनीत सदस्य के रूप में अरुण सिंह को नियुक्त गया ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button