देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

वैश्य महासम्मेलन द्वारा नव वर्ष के कैलेंडर का हुआ विमोचन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

देवेंद्रनगर (पन्ना) मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा 19 दिसंबर 2024 को पन्ना जिले की देवेंद्रनगर तहसील में नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमलेश जैन (जीरो क्लब अध्यक्ष) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश अग्रवाल (कार्यकारी जिला अध्यक्ष) और विशेष अतिथि के रूप में श्री विकास चौरसिया (पन्ना तहसील प्रभारी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन स्मृतिशेष दादा मिथिलेश गुप्ता के निवास (सत्यम ट्रेडर्स, सतना रोड, देवेंद्रनगर, जिला पन्ना) में किया गया। इस अवसर पर नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया, जिसमें प्रदेश के नगर, तहसील, जिला और संभागीय पदाधिकारियों के संपर्क विवरण शामिल हैं, जो संगठन के सदस्यों को एक दूसरे से जोड़ने और सहयोग की दिशा में मदद करेंगे। इस कैलेंडर के माध्यम से वैश्य समाज की एकता और संगठन की सामूहिक शक्ति को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में महासम्मेलन के विभिन्न पदाधिकारीगण, जैसे जिला महामंत्री विनोद गुप्ता, तहसील अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन, नगर अध्यक्ष अर्जुन अग्रवाल, महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष श्रीमती पारुल जैन, तहसील अध्यक्ष ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीतिल जैन, सुनील जैन, मनीष अग्रवाल, अक्षय जैन सहित कई सम्माननीय सदस्य एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button