उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बुआई के सीजन में कप्तानगंज बीज गोदाम पर नहीं मिल रहा गेहूँ का बीज  जिम्मेदार दुकानदारों से खरीददारी की दे रहे सलाह

कृषि विभाग के जिम्मेदारों के चुप्पी से किसान हैं बेहाल और बिचौलिए हो रहे मालामाल

संवाददाता विकास तिवारी

 

     बस्ती संवाददाता – बस्ती जिला प्रशासन मीटिंगों में भले ही खाद बीज आपूर्ति का दावा कर अपना पीठ थप थपा ले परन्तु धरातल पर गोदामों से बुआई के सीजन में गेहूँ के बीज गायब हैं और जिम्मेदार किसानों को प्राइवेट दुकानदारों से खरीददारी की मुफ्त में सलाह देकर गुमराह करने में व्यस्त हैं।

           प्राप्त समाचार के अनुसार एक ओर जहाँ जिला प्रशासन गोदामों पर खाद एवं बीज उपलब्धता का दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर गोदामों से खाद एवं बीज गायब है और किसान खाद एवं बीज की खोज में मारामारा फिर रहा है । बीज गोदाम के जिम्मेदार अपनी कमीशन की दुकानों से गैंहूँ के बीज की खरीददारी की सलाह देकर अपना कमीशन पक्का करने में लगे हैं । गेहूँ के बीज की उपलब्धता के हकीकत की बात करें तो कप्तानगंज बीज गोदाम पर गेहूँ का बीज नहीं उपलब्ध है और बीज गोदाम के जिम्मेदार जुड़ईपुर के दुकानदार से गैहूँ के बीज की खरीददारी की सलाह दे रहे हैं । कमोवेश यही स्थिति जनपद में स्थित सभी बीज गोदामों की है जो सरकार के खाद बीज उपलब्धता के दावों की दिन रात पोल खोल रहे हैं । जिला प्रशासान द्वारा किए जाने वाले खाद बीज के उपलब्धता के दावों व गोदामो पर बीजों की अनउपलब्धता सरकार की साख एवं विश्वसनीयता को कमजोर कर रही है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button