उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

नगर पालिका कर्मचारियों की समस्त समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखा जाएगा तथा सरकार को कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के लिए  किया जाएगा बाध्य…. वेहड़ 

All the problems of the municipal employees will be placed on the assembly table in the upcoming assembly session and the government will be forced to take decisions in the interest of the employees…. Vehad

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा… विधायक तिलक ने नगर पालिका कर्मचारियों को सम्भोधित करते हुए कहा कि उनकी समस्त समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखा जाएगा तथा सरकार को कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के लिए बाध्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का विस्तारित रूप कर दिया गया है जिस वजह से कर्मचारियों को हटाया जाना उचित नहीं होगा उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे नगर पालिका के हित में नगर पालिका कर्मचारियों की जायज मांग के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
आज प्रात: नगर पालिका किच्छा में कार्यरत सैकड़ो कर्मचारियों ने देवभूमि सफाई कर्मचारी उत्तराखंड संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में विधायक तिलक राज बेहड़ के जनता संवाद संवाद कार्यक्रम में एक ज्ञापन सौंप कर आउटसोर्स, संविदा, ठेका प्रथा ,आदि के माध्यम से नगर पालिका में कार्य कर रहे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा सदन में रखने तथा समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग का एक ज्ञापन सोपा है। जिसके तहत कर्मचारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि नगरपालिका में विगत 15 /20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं का अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला है | ज्ञापन के तहत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्या विधायक बेहड़ के समक्ष रखी और कहा कि कर्मचारियों व उनके परिवारों को नौकरी जाने का भय सता रहा है। समस्त निकायों में जिन कर्मचारियों को निरंतर कार्य करते 10 वर्ष हो गये हैं, वे कर्मचारी नियमितीकरण के श्रेणी में आते हैं, ऐसे कर्मचारियों का विनयमितीकरण किया जाये। समस्त निकायों से ठेका प्रथा को समाप्त कर सरकार व जनता के पैसे का दुरूपयोग रोका जाये। 2011 की जनगणना के अनुसार ही समस्त निकायों में कर्मचारी नियुक्त हैं, जबकि वर्तमान में जनसंख्या अत्यधिक बढ गई है। निकायों में कर्मचारियों की संख्या वर्तमान की जनसंख्या को देखते हुये बढ़ाई जाये और नई भर्तियां की जाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, मनोहर लाल बाल्मीकि, सूरज कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, गौरव कुमार, दीपक दास, राहुल कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, सपना, रेवती, सोनी, सुंदरी,अनीता समेत दर्जनों की संख्या में नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक बेहड ने उपस्थित सभी नगरपालिका कर्मचारियों को आश्वस्त किया की आगामी विधानसभा सत्र में उनके द्वारा सर्वप्रथम नगरपालिका के कर्मचारियों का ही मुद्दा उठाया जायेगा और पूरे सदन में ये मुद्दा गूंजेगा।

साथ ही विधायक बेहड ने जनसंवाद के दौरान समस्त क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना और विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button