देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

           प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना में गीता जयंती के पावन पर्व पर “सफल जीवन का आधार : गीता का सार” के सुंदर विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

           परमपिता परमात्मा की याद एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी सीता बहन जी ने गीता ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, गीता सर्व शास्त्रमई शिरोमणि गाई हुई है। गीताज्ञान हमारा जीवन बने गीता से हम जुड़े रहें और गीताज्ञान दाता हमारे लिए छत्रछाया बन जाए – इन्हीं शुभकामनाओं के साथ श्रीमद्भगवद्गीता पूरे जनमानस के लिए स्वयं परमात्मा द्वारा वरदान रूप में प्राप्त ज्ञान सरिता है,ज्ञान गंगा है। गीता हमें एकजुटता सिखाती है; सहयोग, समन्वय सिखाती है। जीवन को सदैव कर्म में प्रयासरत रखना सिखाती है।

            कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्मा की श्रीमत पर चलने की प्रतिज्ञा ली। इस कार्यक्रम में श्रीमती निशा जैन, श्रीमती चंद्र प्रभा तिवारी, श्रीमती प्रभा पटेरिया,श्रीमती शकुंतला बहन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे एवं सभी ने कार्यक्रम की सराहना की तथा अपने–अपने विचार रखे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button