उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भाजपा संगठन मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर गोरी ने की चर्चा,उत्तराखंड निकाय चुनाव मैं भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत

Gori discussed various issues with BJP organization minister, BJP will have a historic victory in Uttarakhand civic elections

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

देहरादून -नगला नगर पालिका सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सुरेश गौरी ने देहरादून में भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार से विभिन्न संगठनात्मक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण पंत के नेतृत्व में सुरेश गौरी ने भाजपा मुख्यालय में पहुंचकर प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार से मुलाकात की। गौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट के नेतृत्व में युवा पीढ़ी लगातार भाजपा की तरफ अग्रसर हो रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई हैं उसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है, ऐसे में आने वाले नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका के चुनाव का लाभ सीधे तौर पर भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को नई ऊर्जा मिल रही है और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाएं लगातार लोगों को लाभान्वित कर रही हैं। गौरी ने कहा की जिस तरह से तराई से लेकर पहाड़ तक हर वर्ग भाजपा की तरफ आशा भरी नजर से देख रहा है, ऐसे में यदि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में सशक्त दावेदारों को उतारा गया तो पूरा प्रदेश भाजपा मय हो जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि राज्य में जल्द ही स्थानीय चुनाव कराया जाएगा, जिसको लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और शीघ्र ही सभी नगर पंचायत, नगर पालिकाओं और नगर निगम के लिए दावेदारों की फेहरिस्त तैयार कर ली जाएगी ।भाजपा छोटे से लेकर बड़े चुनाव तक बेहद गंभीर रहती है ऐसे में किसी भी हालत में भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कोई भी कोताही ही नहीं बरतेगी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी हरीश जोशी, नंदलाल, कमलेश पांडेय आदि भी मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button