अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा में बदला भष्टाचार का ट्रेंड पहले चोरी से कराओ मानकविहीन काम फिर सुविधा शुल्क देकर उसी का लो भुगतान

संवाददाता विकास तिवारी

 

*मनरेगा में बदला भष्टाचार का ट्रेंड पहले चोरी से कराओ मानकविहीन काम फिर सुविधा शुल्क देकर उसी का लो भुगतान*

-मजदूर धरातल से नदारद , कागज़ों मे 36 मजदूरो की लग रही हाजिरी ब्लाक प्रशासन अनजान

-चेतराम के चक से सोनमती के चक तक चकमार्ग निर्माण में हेराफेरी का मामला

-राजस्व गांव सुकरौली में चक मार्ग निर्माण कार्य के नाम पर लग रही फर्जी मजदूरों की हाजिरी

-सचिव एवं प्रधान की मिलीभगत से रोजगार सेवक द्वारा लगायी जा रही फर्जी हाजिरी

-रुधौली ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरैया मिश्र से जुड़ा मामला

बस्ती संवाददाता – केन्द्र सरकार भले ही गरीबों को रोजागर हेतु लाख जुगत करे लेकिन मनरेगा माफिया हाथ साफ करने से पीछे नही हट रहे हैं । ग्राम पंचायत हरैया मिश्र के राजस्व गांव सुकरौली मे मनरेगा योजना हाथी का दांत साबित हो रहा है।

   विकास खण्ड रुधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरैया मिश्र के राजस्व गांव सुकरौली में मनरेगा अधिकारियों की मिलीभगत होने से मनरेगा मजदूर धरातल छोड़ मनरेगा उपस्थिति पंजिका के मात्र कागजों में उपस्थित हो रहे हैं ।हरैया मिश्र के राजस्व गांव सुकरौली में चेतराम के चक से सोनमती के चक तक चकमार्ग निर्माण कागजों कराया जा रहा है व कागज मे 36 मजदूरो की हाजिरी भी लग रही है लेकिन धरातल पर एक भी मजदूर काम करते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में धरातल से नदारद रहे मजदूरों की कागज़ों मे उपस्थिति से ब्लाक प्रशासन का अनजान रहना विकास का पोल खोलता नजर आ रहा है। बिना मजदूरों के धरातलीय उपस्थिति के कागजों में उपस्थिति दिखाकर धन का भुगतान लेने का मामला चर्चाओं में है और जिम्मेदार अपने कमीशन के इन्तजार में चुप्पी साधे मुँह न खोलने पर डटे हुए हैं ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button