पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
थाना प्रभारी यातायात आर आई नीलम लक्ष्यकार एवं थाना प्रभारी सलेहा अनिल सिंह राजपूत ने किया बच्चों को जागरूक
लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
*थाना प्रभारी यातायात आर आई नीलम लक्ष्यकार एवं थाना प्रभारी सलेहा अनिल सिंह राजपूत ने किया बच्चों को जागरूक*
सलेहा थाना अन्तर्गत भितरी मुटमूर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एआरएम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान 6 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे यातायात प्रभारी आर आई नीलम लक्ष्यकार सलेहा थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया
यातायात प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य सशक्त आत्म निर्भर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी इस दौरान उन्होंने कहा अपनी सुरक्षा के लिए जवाबदार और आत्मा निर्भर बने
वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें.फुटपाथ पर सावधानी से चलें और ज़ेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें.यातायात संकेतों का पालन करें. लाल संकेत का मतलब हैरुकना, पीले का मतलब तैयार होने और हरे का मतलब आगे बढ़ना.साइबर सेल प्रभारी अनिल सिंह राजपूत ने बताया की साइबर अपराधों से बचें साइबर अपराध मोबाइलों से होते हैं अपने फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम ग्रुप में आई हुई किसी लिंक को डाऊनलोड नहीं करें। न ही मैसेज में आई हुई ओटीपी किसी को बताए। +91, भारत का कोड है अगर दूसरे कोड से कोई फोन आते है तो रिसीव नहीं करें और किसी भी समास्या को लेकर आप साइबर सैल या थाना पुलिस से सम्पर्क करें सतर्कता से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है जागरूकता अभियान में सलेहा थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत यातायात प्रभारी नीलम लक्ष्यकार आरक्षक अवनीश गौतम, पुष्पेन्द्र सोलंकी, रियाज मोहम्मद शिक्षा विभाग से। सीताराम प्रजापति, नीरज मिश्रा, रंजोर सिंह यादव,सरसा फुदवानी अतिथि शिक्षक सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं
Subscribe to my channel


