उत्तर प्रदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यालय बरेली में अनुसूचित मोर्चा भाजपा महानगर द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया आयोजित

On the occasion of Mahaparinirvan Divas of Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar, a floral tribute program was organized by Scheduled Front BJP Mahanagar in the BJP office Bareilly

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

बरेली…आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस बरेली में अनुसूचित मोर्चा भाजपा महानगर द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा भाजपा महानगर के अध्यक्ष योगेश बंटी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल रहे जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन व्रत पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों से लेकर संविधान तक की यात्रा को समाज के सामने क्रमबद्ध तरीके से रखा l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर एक ही जाति विशेष नहीं अपितु भारत वर्ष के नेता है जिन्होंने विश्व को दर्शन दिया है विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने बाबा साहब को संविधान ही नहीं अपितु नवराष्ट्र का निर्माता बताते हुए उनके पंचतीर्थ स्थलों का वर्णन किया कार्यक्रम में भाजपा महानगर के अध्यक्ष अधीर सक्सेना जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही भारत को एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने के क्रम में कार्य कर रही है और भाजपा सरकार द्वारा ही संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर हर घर तक संविधान को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं के रूप में पंडित राम गोपाल मिश्रा, महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, डॉ अनिल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु अग्रवाल, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, हरि सिंह वरदान, आकाश पुष्कर, शिशुपाल कठेरिया आदि सम्मानित नेतागणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे जिन्होंने बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button