देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एवं दर्शना महिला कल्याण समिति पन्ना द्वारा सी.बी.एस.शिविर के माध्यम से किया गया एच आई वी एड्स के प्रति के जागरुक

लोकेसन=देवेंद्रनगर

रिपोर्टर=आशीष जैन

 

*उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव एवं दर्शना महिला कल्याण समिति पन्ना द्वारा सी.बी.एस.शिविर के माध्यम से किया गया एच आई वी एड्स के प्रति के जागरुक*

1 दिसंबर से 7 दिसंबर विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व एड्स दिवस जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 4.12.24 को देवेन्द्रनगर सी.बी.एम.ओ.डॉ अभिषेक जैन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेन्द्र प्रजापति द्वारा 53 लोगो का सी.बी.एस के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया, स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान hiv, सिफलिस , हेपेटाइटिस, ब्लड प्रेशर एवं शुगर ,जांच के अलाबा टीबी सैंपल भी कलेक्ट किये गए।। शिविर में परियोजना प्रबंधक अमर यादव द्वारा रेड रिबन लगाकर लोगो को एड्स के प्रति जागरूक किया, तथा ओ.आर.डब्लू.भारती ने एच.आई.वी. के चार कारणों को बताकर ग्राम पंचायत बड़ागांव के लोगो को एच.आई.वी.एड्स से बचने के तरीके बताकर जागरूकता फैलाई, तथा एच.आई.वी.पर विस्तार से जानकारी देते हुए कारण एवं साथ ही इस वर्ष की थीम अधिकारों की राह अपनाए मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार और 1097 टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शिविर में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण ए . एन.एम.गायत्री प्रजापति द्वारा किया गया, शिविर में सेक्टर सुपरवाइजर श्री राजेश जैन, आशा निशा तिवारी एवं दर्शना महिला कल्याण समिति पन्ना से परियोजना प्रबंधक अमर सिंह यादव, एम.एंड.ई ऑफिसर देवेंद्र पटैरिया, काउंसलर संध्या द्विवेदी,ओ.आर.डब्लू.मेघराज,

रूबिया,भारती,के साथ परियोजना से समस्त पीयर उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button