देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
एचडीएफसी बैंक देवेंद्रनगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकेसन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
एचडीएफसी बैंक देवेंद्रनगर शाखा ने रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जिला अस्पताल पन्ना से ब्लड कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन वैन की सहायता ली गई, जिसमें कुल तेरह समाजसेवी व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख नाम संजीव जायसवाल (49 वर्ष) और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता जायसवाल (47 वर्ष), राधा कृष्णा राइस मिल के संचालक हैं, अमित गुप्ता (27 वर्ष), गुप्ता किराना स्टोर के संचालक, संजू विश्वकर्मा (27 वर्ष), संजू टी स्टाल के मालिक, रामनरेश त्रिपाठी (43 वर्ष), श्री जी एग्रो के संचालक, धीरज गुप्ता (47 वर्ष), एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर, अंशुल जैन (37 वर्ष), बैकअप ब्रांच मैनेजर, आयुष मिश्रा (25 वर्ष), सेल्स ऑफिसर, शशांक उर्मलिया (केजीसी ऑफिसर), आयुष पाण्डेय (23 वर्ष), एचडीएफसी लाइफ ऑफिसर, सत्यम शिवहरे (26 वर्ष), आदित्य बिरला ऑफिसर, मनीष मिश्रा (28 वर्ष), एचडीएफसी बार कोड एवं साउंड बॉक्स ऑफिसर, और राकेश गुप्ता (27 वर्ष) शामिल हैं। इस अभियान को सफल बनाने में पन्ना जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के प्रमुख लैब टेक्नीशियन रामनाथ ओमरे, सहायक लैब टेक्नीशियन मस्तराम रजक और वाहन पायलट रविकरण रैकवार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
ब्रांच मैनेजर धीरज गुप्ता ने बताया कि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रति वर्ष इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर ब्लड के जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जाती है। रक्तदान करने वाले संजीव जायसवाल और उनकी पत्नी सुनीता जायसवाल समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं, और उनका मानना है कि यदि समाज के हर व्यक्ति में जागरूकता और मानवता की भावना हो, तो कोई भी समस्या हल हो सकती है।

Subscribe to my channel


