उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

हाईकोर्ट सुरक्षा मे तैनात दारोगा ने लगाई फांसी

डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

*लखनऊ*, राजधानी लखनऊ में शनिवार को दरोगा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। दरोगा थान सिंह चौहान (58) का शव घर पर फंदे से लटका मिला। खबर मिली को घरवाले रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी की है। बताया गया कि दरोगा थान सिंह चौहान ने दो शादियां की थीं। उनको सात बच्चे हैं। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। दो वर्ष पूर्व ही पदोन्नत होने के बाद दरोगा बने थे। अब उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button