LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्वशिक्षा
प्राथमिक विद्यालय अहरा के कब बुलबुल ने लहराया परचम हुए सम्मानित

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
मुंडेरवां। मॉडल प्राथमिक विद्यालय अहरा के बच्चे प्रदेश स्तर पर जिले का नाम करेंगे रोशन, बीएसजी ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कब, बुलबुल को, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह और प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी ने प्रदेश के लिए चयनित बच्चों को सम्मानित किया, हाल ही में जनपद स्तर पर आयोजित बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और अपने संवर्ग में कब नौशाद आलम प्रथम, मो. उमर द्वितीय एवं परवेज आलम तृतीय स्थान प्राप्त किए, वही बुलबुल वर्ग में काजल प्रथम, शहनाज बानो, द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश के लिए अपना टिकट पक्का किया, इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी, सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद चौहान शिक्षा मित्र पुष्प लता चौधरी, सीमा चतुर्वेदी, रामसरन, चंद्रभान, रीना ने बच्चों को प्रदेश स्तर पर पहुंचने पर बधाई दी।

Subscribe to my channel


