अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: पुलिस ने वांछित अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान
कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। पुलिस अधीक्षक महोदया के दिशा-निर्देश में वांछित अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत भिवाड़ी जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने इस अभियान के तहत तिजारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन किया और विभिन्न स्थानों पर रेड की। इस दौरान संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान वांछित अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए चलाया गया है। पुलिस की इस मुहिम से इलाके में सुरक्षा की स्थिति को बेहतर करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Subscribe to my channel


