ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अज्ञात कारणों से बिजली का गोदाम में लगी आग कई लाखों का सामान जलकर हुआ राख

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी. भिवाड़ी के समीप टपूकड़ा पुराना बस स्टैंड में स्थित गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगी, कई लाखों का सामान जलकर हुआ राख। नगर परिषद फायर स्टेशन से दिनेश ने बताया कि कंट्रोल रूम फायर स्टेशन नगर परिषद पर रात्री के 12. 20 पर सूचना मिली कि टपूकड़ा में एक गोदाम में आग लग गई है। जिस सूचना पर डीसीपीओ दिनेश, पुष्कर, फायर मैंन नवीन व नीरज को दमकल गाड़ी के साथ रवाना किया। इधर खुशखेड़ा दमकल स्टेशन पर सूचना दी गई। जिस पर एक खुशखेड़ा की दमकल गाड़ी जिसके साथ ड्राइवर अनुप, फायर मैन गौरव, पहुंच कर दोनो दमकलों ने बड़ी मुश्किलों से आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक लोकेश गोयल ने बताया कि मेरी सोनू ट्रैडींग कंपनी के नाम से दुकान हैं जिसका गोदाम टपूकड़ा पुराना बस स्टैंड पर हैं। गत रात्री करीब 11.30 बजे अज्ञात कारनों के चलते आग गई। जिसकी सूचना मौके पर दमकल व पुलिस को दी। अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता लगा है। सारा माल जलकर राख हो गया। इस घटना में कोई भी जनहानी नहीं हुई हैं।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button