देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ज्ञान दिशा में पारंपरिक एवं इको फ्रेंडली दीपावली मनाई गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

ज्ञान दिशा में दीपावली पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों द्वारा सुंदर नाटक द्वारा वनवास एवं प्रभुश्री राम का अयोध्या आगमन पर भक्तों एवं प्रजा द्वारा स्वागत आदि किया गया। बच्चों द्वारा श्रीराम के आगमन की खुशी में नृत्य, स्टंट किए गए। भगवान महावीर के निर्वाण उत्सव को भी बच्चों द्वारा मनाया गया एवं अहिंसा परमो धर्म के नारे से सभागार गूंज उठा।

संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में माता लक्ष्मी को याद करते हुए कक्षा पांच के बच्चों ने पियानो पर आरती गाकर माता का आह्वान किया। महालक्ष्मी की स्तुति पर बच्चों द्वारा दीपक नृत्य किया गया।

बच्चों द्वारा इको फ्रेंडली पेपर दीपक, मिट्टी के दीपक, लटकन, चित्रकला, पेपर लैंप आदि कलाकृति बनाई गई। दीपावली पर बच्चों द्वारा 10 फीट की बड़ी रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में अभिभावक गण एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button